Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए तैयार हुई ये 5 टीम, अफरीदी और गेल समेत ये दिग्गज खिलाड़ी हैं शामिल

क्रिकेट खेलने वाले लगभग सभी देश अपने घर में टी-20 लीग का आयोजन करवाते हैं। अब इसमें नया नाम अफगानिस्तान का जुड़ने वाला है। अफगान टीम ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट में काफी जल्दी खास मुकाम हासिल कर लिया है। अब अफगानिस्तान प्रीमियर लीग भी शुरू हो रहा है। यह लीग इस देश में क्रिकेट को बढ़ावा देने में काफी मददगार साबित होगा।

दिग्गज खिलाड़ी खेलते आयेंगे नजर

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में 5 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें पक्तिया, काबुल, बल्ख, नंगरहार और कंधार शामिल है। इन सभी टीमें में एक-एक आइकॉन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल, राशिद खान, ब्रेंडन मैकुलम और आंद्रे रसेल का नाम शामिल है।

5 टीमें 17-20 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं। सभी टीमों में 5-5 विदेशी खिलाड़ी हैं जबकि 1 खिलाड़ी एसोसिएट देश का भी है।

5 अक्टूबर से होगी शुरुआत

अफगान टीम को एशिया कप में हिस्सा लेना है। एशिया कप के समाप्त होने के तुरंत बाद 5 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। 17 दिन चलने वाले अफगानिस्तान प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 21 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इस प्रकार हैं सभी टीमें

पक्तिया: शाहिद अफरीदी, थिसारा परेरा, मोहम्मद शहजाद, कैमरून डेलपोर्ट, शारफुद्दीन अशरफ, सामीुल्ला शिनवारी, क्रिस जॉर्डन, फहीम अशरफ, ल्यूक राइट, अमातुल्ला ओमेरज़ई, रहमानुल्ला गारबाज, ज़िया उरमान अकबर, कैलम मैकलेड, ताहिर आदिल, यूसुफ जाजी, फजल ज़ज़ई

काबुल: रशीद खान, ल्यूक रोन्ची, हजरत जजाई, कॉलिन इंग्राम, फरीद मलिक, जावेद अहमदी, सोहेल तनवीर, लॉरी इवांस, वेन पार्नेल, शाहिदुल्लाह, मुस्लिम मूसा, अफसर खान ज़ज़ी, मुहम्मद आशान अली खान, जहीर शिरजाद, फित्रत खवरी, उस्मान आदिल, शौकत ज़मान, नासीर तोताखिल, ज़मीर खान

बाल्क: क्रिस गेल, कॉलिन मुनरो, मोहम्मद नबी, रवि बोपारा, आफताब आलम, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद इरफान, बेन लॉफलिन, कर्मन अकमल, कयस अहमद, उस्मान घनी, इकरिन अलीखिल, रेयान टेन डेशकोटे, तारिक स्कैनिकाई, असदुल्ला मटानी, सामीुल्ला सालारज़ई , फरहान जाखिल, मोहम्मद नवाज, दारविश रसूलि

नंगारहर: आंद्रे रसेल, तमीम इकबाल, मुजीब जद्रान, बेन कटिंग, शफीकुल्ला शाफक, नजीबुल्ला ताराकी, मिशेल मैकक्लेनाघन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद हफीज, रहमत शाह, नवीन उल हक, जहीर खान, संदीप लमिचहेन, फजल हक, इमरान जनत, नासरतुल्ला क्वार्शी , खयबर उमर, इब्राहिम ज़द्रान, फाल नाज़ई

कंधार: ब्रेंडन मैकुलम, वहाब रियाज, असगर अफगान, पॉल स्टर्लिंग, नजीबुल्ला जद्रान, करीम जनत, टायलल मिल्स, सैम बिलिंग्स, इफ्तरख अहमद, हमजा हॉटक, करीम सादेक, सईद शिरजाद, मोहम्मद नवीन, वकार, अब्दुल बाकी, वहीद शाफक, वकारुल्ला इशाक, नाज़ीर जमाल

The post अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए तैयार हुई ये 5 टीम, अफरीदी और गेल समेत ये दिग्गज खिलाड़ी हैं शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.