Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, पहले नंबर शामिल है इस खतरनाक बल्लेबाज का नाम

इंटरनेट डेस्क :अभी क्रिकेट का एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है , एक टीम दूसरे टीम को जैम कर टक्कर देने में लगी है हम बात कर रहे है एशिया कप 2018 की जिसका आगाज संयुक्त अरब अमीरात में हो चुका है। अब तक ग्रुप स्टेज के लगभग सभी मैच खेले जा चुके हैं। श्रीलंका और हांगकांग ग्रुप चरण से बाहर हो चुकी है। आज हम बात करने जा रहे हैं एशिया कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों के बारे में।

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
5. महेला जयवर्धने


श्रीलंका क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक महेला जयवर्धने ने एक और दिग्गज कुमार संगकारा के साथ मिलकर एक दशक तक श्रीलंकाई क्रिकेट को एक अलग मुकाम तक लेकर गए। उन्होंने एशिया कप के 28 मैचों में 674 रन बनाकर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।

4. अर्जुन राणातुंगा


अर्जुन राणातुंगा का नाम श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में आता है। एशिया कप में उनका रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है। राणातुंगा ने 19 मैचों में 57 की औसत से 741 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने अपनी कप्तानी में श्रीलंका को 1997 में एशिया कप का खिताब भी दिलाया है।

3. सचिन तेंदुलकर


सचिन तेंदुलकरकोक्रिकेट का भगवान कहा जाता है। क्रिकेट इतिहास का ऐसा कोई भी रिकॉर्ड नहीं है जो सचिन से बचा हो। सचिन एशिया कप के 23 मैचों में 52 की औसत से 971 रन बनाकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

2. कुमार संगकारा


श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा का नाम विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। संगकारा एशिया कप के 26 मैचों में 48.86 की औसत से 1075 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक भी लगाए हैं।

1. सनथ जयसूर्या


श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में होती है। बल्लेबाज ही नहीं वह विश्व के टॉप ऑलराउंडर भी रहे हैं। जयसूर्या एशिया कप में 53 की औसत से 1220 रन बनाकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर है।



Herald