भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप 2016 के फाइनल में भी भारत और बांग्लादेश का ही मुकाबला हुआ था। वह टी-20 मैच था और भारत को आसानी से जीत मिली थी। वनडे मैचों की बात करें कि बांग्लादेश ने भारत को लगातार कड़ी टक्कर दी है। एशिया कप फाइनल में भी भारत को बचकर रहना होगा।
अभी तक भारत और बांग्लादेश के बीच 35 मैच वनडे मुकाबले हुए हैं। इनमें 5 मैचों में बांग्लादेश को जीत मिली है और भारत ने 28 मैच जीते हैं जबकि 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। आईये हम आपको भारत और बांग्लादेश के बीच हुए 5 रोमांचक मैचों के बारे में बताते हैं।
5. बांग्लादेश बनाम भारत, ढाका, 26 दिसंबर 2004

यह पहला मौका था जब बांग्लादेश ने वनडे मैच में भारत को मात दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 229 रन बनाये थे। भारत को जीत के लिए 230 रन चाहिए थे लेकिन पूरी टीम 214 रनों पर पवेलियन लौट गई। बांग्लादेश की टीम ने इस मैच को 15 रनों से जीत लिया था।
The post भारत और बांग्लादेश के बीच हुए 5 रोमांचक वनडे मुकाबले, जाने कब, कौन किस पर पड़ा भारी appeared first on SportzWiki Hindi.