भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में है जहां पर भारत एशिया कप टूर्नामेंट में शिरकत करने गया हुआ है। भारतीय टीम आज होने वाले एशिया कप के खिताबी मुकाबले को खेलने के बाद स्वदेश लौट आएगी जहां भारतीय टीम को कैरेबियन टीम की मेजबानी करनी है।
भारत के दौरे पर आने वाली है वेस्टइंडीज की टीम
वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है जो भारत के खिलाफ दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे की शुरुआत 29 सितंबर को करेगी जो 11 नवंबर तक भारत के दौरे पर रहेगी। भले ही भारतीय टीम तो यूएई में हो लेकिन इस वेस्टइंडीज के भारत दौरे को लेकर अब दर्शकों ने भी अपनी तैयारी कर ली है।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा इस दौरे की ब्रॉडकास्टिंग
भारतीय क्रिकेट प्रशंसक अब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज का इंतजार कर रहे हैं । दर्शकों के लिए सबसे खास बात मैच की ब्रॉडकास्टिंग को लेकर होती है, जिसको लेकर हम आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के भारत के इस दौरे की ब्रॉडकास्टिंग एक बार फिर से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है।

स्टार स्पोर्ट्स के पांच चैनलों पर होगा मैच प्रसारित
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पिछले काफी समय से भारतीय टीम के घरेलु मैचों की ब्रॉडकास्टिंग करता आ रहा है और उसी तरह से इस बार भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास ये जिम्मेजारी है। सबसे खास बात ये है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने पांच चैनलों पर ब्रॉडकास्टिंग करेगा। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स-1, स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स-1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर मैच का प्रसारण किया जाएगा।

29 सितंबर से 11 नवंबर तक भारत दौरे पर रहेगी वेस्टइंडीज
आपको बता दें कि इस दौरे की शुरुआत वेस्टइंडीज की टीम 29 सितंबर को बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ मैच से करेगी। जिसके बाद 4 अक्टूबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। तो वहीं पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 21 अक्टूबर को होगी साथ ही इसके बाद 4 नवंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इन 5 चैनलों पर होगा भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण appeared first on SportzWiki Hindi.