Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेंपरिंग कांड के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में नया प्रयोग, 5 नए खिलाड़ी

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया ने इस साल दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद नए युग की शुरुआत करते हुए पहली बार चुनी अपनी टेस्ट टीम में पांच ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी है, जिन्होंने कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला। गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका पर स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के निलंबन के बाद चयनकर्ताओं ने पहली बार टेस्ट टीम चुनी है। 

इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस भी संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, जिससे यह पिछले कई वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की सबसे कमजोर टीम है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल जिन खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है। 

वे क्वीन्सलैंड के माइकल नेसेर, ब्रेंडन डोगेट और मार्नस लाबुशेन के अलावा दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और विक्टोरिया के आरोन फिंच हैं। टिम पेन को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी सौंपी गई है। पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट दुबई में सात अक्टूबर से, जबकि दूसरा टेस्ट अबु धाबी में 16 अक्टूबर से खेला जाएगा। 

टीम इस प्रकार है: टिम पेन (कप्तान), एगर, ब्रेंडन डोगेट, आरोन फिंच, ट्रेविस हेड, जॉन हॉलैंड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, शॉन मार्श, माइकल नेसेर, मैथ्यू रेनशा, पीटर सिडल और मिशेल स्टार्क।