इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 7 सितम्बर से ओवल में खेला जाएगा। चौथे मैच को 60 रनों से गंवाने के भारतीय टीम पहले ही सीरीज हार चुकी है। इस मैच में को जीतकर टीम इंडिया अपनी साख बचाने की कोशिश करेगी। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन को लेकर बड़ी खबर आ रही है।
अंतिम टेस्ट से बाहर हो सकते हैं अश्विन

चोटिल होने के बावजूद भारतीय टीम ने अपने प्रमुख स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को चौथे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया। इस मैच में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा। दोनों पारी मिलाकर उन्होंने सिर्फ 3 विकेट ले पाए वहीं इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर मोईन अली ने मैच में 9 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अब रिपोर्ट्स आ रही है कि उन्होंने अंतिम मैच से बाहर किया जा सकता है।
रविन्द्र जडेजा को मिलेगा मौका

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अश्विन के अलावा कुलदीप यादव और रविन्द्र जडेजा को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। कुलदीप यादव को लॉर्ड्स टेस्ट में खेलने का मौका भी मिला था लेकिन वह पूरी तरफ फ्लॉप रहे। तीसरे टेस्ट के बीच टीम का चयन दोबारा हुआ और कुलदीप को टीम से बाहर कर दिया गया।
अब स्पिनर के रूप में टीम के पास अश्विन के अलावा एक ही विकल्प है, रविन्द्र जडेजा। सिर्फ 36 टेस्ट में 171 विकेट चटकाने वाले दुनिया के नंबर 3 टेस्ट गेंदबाज जडेजा अभी तक सीरीज में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पहले 3 मैचों में अश्विन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था, इसी वजह से उन्हें मौका नहीं मिला पाया।
भारत को खलेगी अश्विन की कमी

इस सीरीज में अश्विन ने अभी तक खेले 4 टेस्ट मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा बल्ले से भी उन्होंने 126 रन बनाये हैं। चौथे मैच में उनका प्रदर्शन जरुर उम्मीद के मुताबिक नहीं था लेकिन वह दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में शामिल हैं। उनका बाहर होने भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
The post रिपोर्ट्स: 5वें टेस्ट से बाहर हो सकता है भारत का यह दिग्गज खिलाड़ी, कोहली का विराट फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.