एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है. जहां कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है तो वहीं रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गयी है. वहीं जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ अगर उसमें से ये पांच खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो इन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
5. केएल राहुल

केएल राहुल की अगर पिछली दो वनडे पारियों को देखें तो इंग्लैंड के खिलाफ एक में वह 9 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एक में बिना कोई रन बनाए आउट हुए. वहीं केएल राहुल ने अभी तक कुल 12 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 32.12 की औसत से 257 रन बनाए हैं. राहुल अगर एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते, तो वह टीम से बाहर किए जा सकते हैं.
4. दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने अभी तक 80 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 29.74 की औसत से 1517 रन बनाए. कार्तिक के बल्ले से एक भी वनडे शतक नहीं निकला है. ऐसे में अगर एशिया कप में मैदान पर उतरने के बाद वह बल्लेबाजी में असफल होते हैं तो कार्तिक की भारतीय टीम से छुट्टी हो सकती है.
3. अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू यो यो टेस्ट पास ना कर पाने की वजह से टीम से बाहर हो गए थे. अब एक बार फिर उन्हें टीम में मौका दिया गया है. रायडू ने 34 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 50.23 की औसत से 1055 रन बनाए हैं.
2. केदार जाधव

बल्लेबाज ऑल राउंडर केदार जाधव को इंग्लैंड दौरे पर टीम में मौका नहीं मिला था. जाधव ने अपना अंतिम वनडे मैच अफ्रीका के खिलाफ फरवरी में खेला था.
जाधव ने अभी तक 40 वनडे मैच खेले है. जिसमें केदार ने 39.90 की औसत से 798 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी में जाधव ने 16 विकेट लिए हैं. एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर वह टीम से बाहर हो सकते हैं.
1. मनीष पांडे

प्रतिभाशाली बल्लेबाज मनीष पांडे निरंतर प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पाए. मनीष ने 2015 में वनडे में डेब्यू किया था. तब से वह अभी तक 20 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें मनीष ने 39.27 की औसत से 432 रन बनाए हैं.
एशिया कप में मनीष पांडे मध्यक्रम में एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज हो सकते हैं. अगर वह इस दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो टीम से बाहर जाना पड़ सकता है.
The post एशिया कप में खराब प्रदर्शन इन 5 खिलाड़ियों की करा सकता हैं भारतीय टीम से छुट्टी appeared first on SportzWiki Hindi.