Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत पर हर बार पहाड़ बनकर टूटे हैं एलिस्टर कुक, देखें टीम इंडिया के खिलाफ 5 विराट पारियां

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने और सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले कुक ने खराब फॉर्म के कारण इतना बड़ा फैसला लिया है.

भारत के खिलाफ ओवल में होने वाला पांचवां टेस्ट उनके करियर का आखिरी मैच होगा. दिलचस्प बात यह है कि भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलने वाले कुक आखिरी टेस्ट भी भारत के खिलाफ ही खेलेंगे.

आपको बता दें कुक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के छठे बल्लेबाज हैं. वहीं सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में ये सातवें स्थान पर हैं. आज हम इस बल्लेबाज की भारत के खिलाफ पांच बेस्ट पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं. इसे पढ़ आपको अंदाजा हो जायेगा कि भारत के लिए ये खिलाड़ी कितना खतरनाक रहा है.

बर्मिंघम में  294 रन 

बर्मिंघम के मैदान पर ही कुक ने भारतीय गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे. दरअसल यह बात साल 2011 की है जब इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने करियर का सर्वाधिक स्कोर बनाया था.

कुक ने इस मैच में 294 रनों की पारी खेली थी. कुक ने इस दौरान विकेट पर कुल 773 मिनट बिताए थे और 545 गेदों का सामना किया था. यह मैच इंग्लैंड पारी और 242 रनों से जीता था.

कोलकाता में 190 रन 

इसके बाद 5 दिसम्बर 2012 को कुक का बल्ला एक बार फिर चला. मैदान था कोलकाता को ऐतिहासिक ईडन गार्डेन. यहां कुक ने 190 रनों की शानदार पारी खेली. शुक्र तो ये था कि यह बल्लेबाज इस बार रन आउट हो गया.

कुक 190 रन के निजी योग पर विराट कोहली के एक सीधे थ्रो पर रनआउट हो गए थे, इस वजह से इनका दोहरा शतक भी पूरा नहीं हो पाया था. यह मैच इंग्लैंड ने कुक की कप्तानी पारी के बाद 7 विकेट से जीत लिया था.

अहमदाबाद में 176 रन 

इसी साल कुक ने एक और शानदार पारी भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेली थी. 15 नवम्बर 2012 को इस बल्लेबाज ने 176 रनों की साहसिक पारी भारत के खिलाफ खेली थी. हालांकि कुक की यह पारी बाकार गई थी. यह मैच भारत ने 9 विकेट से जीत लिया था.

वानखड़े में 122 रन 

23 नवम्बर 2012 को मुम्बई के वानखड़े में कुक ने कप्तानी पारी खेल अपनी टीम को जीत व भारत को हार का स्वाद चखाया था. यह मैच इंग्लैंड पूरे 10 विकेट से जीता था. यहां कुक ने 122 रनों की शानदार पारी खेली थी.

डेब्यू में 104 रन 

एलिस्टर कुक पांचवे ऐसे इंग्लिश बल्लेबाज है जिनके नाम अपने डेब्यू टेस्ट में शतक व अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है. कुक ने अपना टेस्ट डेब्यू भारत के खिलाफ नागपुर में किया था. कुक ने भारत के खिलाफ इस मैच की पहली पारी में 60 रन जबकि दूसरी पारी में नाबाद 104 रन बनाए थे, हालांकि यह मैच ड्रा हो गया था.

शृंखला का अंतिम मैच सात सितंबर से द ओवल में खेला जाएगा जो 33 साल के कुक के टेस्ट करियर का 161वां मैच होगा. उन्होंने अब तक 44.88 के औसत से 12,254 रन बनाये है जिसमें 32 शतक और 56 अर्धशतक शामिल हैं.

The post भारत पर हर बार पहाड़ बनकर टूटे हैं एलिस्टर कुक, देखें टीम इंडिया के खिलाफ 5 विराट पारियां appeared first on SportzWiki Hindi.