बचपन से हर खिलाड़ी का सपना होता है वह भारतीय टीम के लिए खेले। इसके लिए खिलाड़ी दिन रात मेहनत करते हैं। इसके बावजूद कई खिलाड़ी को देश के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता। कई मौकों पर ऐसा भी होता है कि मीडिया में खिलाड़ियों का काफी नाम चलता है और उम्मीद जताई जाती है, उन्हें जल्द मौका मिल जाएगा। हालाँकि कई बार इन सब के बावजूद टीम में जगह नहीं मिलती। उदाहरण के लिए क्रुणाल पांड्या और मयंक अग्रवाल को देख सकते हैं।
इसके साथ ही कुछ ऐसे भी खिलाड़ी होते हैं जिसके टीम में चुने जाने की उम्मीद किसी को नहीं होती। इसके बावजूद टीम में उनका चयन हो जाता है। आज हम आपको 5 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
#5 खलील अहमद

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। खलील आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे।
इससे पहले वह दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। 2 सालों में उन्हें सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला था। फिर भी उमेश यादव और मोहम्मद शमी को बाहर कर भारतीय टीम में उनका चयन हुआ।
The post 5 भारतीय खिलाड़ी जिनके टीम इंडिया में चयन की किसी को नहीं थी उम्मीद फिर भी मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.