भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी अगुवायी में टीम को लगातार सफलता के शिखर पर ले जा रहे हैं। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में जबरदस्त कामयाबी हासिल कर रही है। भारत ने कोहली की कप्तानी के करीब चार सालों के सफर में कई यादगार जीत हासिल की है।
विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर लिए ये पांच हैरानी वाले फैसले
हालाँकि इन सबके बीच विराट कोहली की कप्तानी में कई फैसले ऐसे देखे गए हैं जिस पर आज तक हैरानी होती है। 2014 में पहली बार भारत की टेस्ट कप्तानी का जिम्मा संभालने वाले कोहली ने अब तक अपने कई फैसलों से हर किसी को सोचने पर मजबूर किया है। तो आज हम आपको बताते हैं कोहली की कप्तानी के वो पांच फैसले जो रहे समझ से पूरी तरह परे……

कर्ण शर्मा जैसे स्पिनर को ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर दिया डेब्यू का मौका
साल 2014 के अंत में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई। यहां पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज के एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रेगुलर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी चोटिल हो गए ऐसे में विराट कोहली को कप्तानी दी गई।
विराट कोहली ने अपने कप्तानी के पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिच पर स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा को डेब्यू का मौका दे दिया। कर्ण कोई कमाल नहीं कर सके और उनके ये फैसला हर किसी के लिए हैरान करने वाला था।

The post विराट कोहली ने बतौर कप्तान लिए हैं 5 ऐसे फैसले जिसकी वजह से उनकी कप्तानी स्किल्स पर उठते हैं सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.