Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विदेशी दौरो पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 कप्तानो में टॉप पर विराट कोहली, देखे पूरी लिस्ट

Virat Kohli is worried about the new format of cricket

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है. वह भारत के लिए जमकर रन बना रहे है.

वह बतौर कप्तान विदेशी दौरे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भी बन चुके है और आज हम आपकों अपने इस खास लेख में पांच ऐसे भारतीय कप्तानों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने विदेशी दौरो में सबसे ज्यादा रन बनाये हुए है.

5. मोहम्मद अजहरुद्दीन

बतौर कप्तान विदेशी जमीन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर पांचवे नंबर में मोहम्मद अजहरुद्दीन आते है. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ 1990 की टेस्ट सीरीज में कुल 426 रन बनाये थे.

उन्होंने इस दौरान 2 शतक व एक अर्धशतक बनाया था. उनका औसत इस सीरीज में 85 रन का रहा था. वह इस सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे. उन्होंने इस सीरीज में ही मात्र 87 गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था.

4. सुनील गावस्कर

बतौर कप्तान विदेशी जमीन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर चौथे नंबर में सुनील गावस्कर आते है. 1982-83 में पाकिस्तान की धरती में खेली गई 6 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान सुनील गावस्कर ने कुल 434 रन बनाये थे. हालाँकि भारतीय टीम यह टेस्ट सीरीज 3-0 से हार गई थी.

3. विराट कोहली 

बतौर कप्तान विदेशी जमीन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर तीसरे नंबर में विराट कोहली ही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2014-15 की चार मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट ने दो मैच में कप्तानी की थी और अपनी कप्तानी में उन्होंने 4 पारियों में कुल 449 रन बना डाले थे. जिसमे 3 शतक भी शामिल थे इस दौरान उनका औसत 112 का रहा था. उन्होंने इस पूरी सीरीज में 692 रन बनाये थे.

2. राहुल द्रविड़ 

इस लिस्ट के चौथे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का नाम आता है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2006 की टेस्ट सीरीज में कुल 496 रन बनाये थे. उन्होंने अपनी 7 पारियों में एक शतक व चार अर्धशतक लगाये. वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे. भारत ने वेस्टइंडीज की धरती में खेली गई यह सीरीज 1-0 के अंतर से जीत ली थी.

1. विराट कोहली 

वर्तमान में इंग्लैंड में चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली 68 की बेहतरीन औसत से 544 रन बना चुके है. वह विदेशी दौरो में किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन चुके है.

वह इस सीरीज की 8 पारियों में अबतक दो शतक व तीन अर्धशतक लगा चुके है. उन्होंने एजबेस्टन में खेले गये पहले टेस्ट में 149 रन व 51 रन की शानदार पारियां खेली थी. वही लॉर्ड्स टेस्ट में फेल होने के बाद उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में भी 103 और 97 रन की शानदार पारियां खेली थी. चौथे टेस्ट में भी विराट के बल्ले से 46 और 58 रन की पारियां निकली.

 

The post विदेशी दौरो पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 कप्तानो में टॉप पर विराट कोहली, देखे पूरी लिस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.