इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पूर्व मालिक और शराब कंपनी के सबसे बड़े व्यापारी विजय माल्या को भारत सरकार ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है। भले ही भारत में आने पर विजय माल्या पर पूरी तरह से रोक है, लेकिन ये बिजनेस मैन इन दिनों ब्रिटेन में अपनी जिंदगी के मजे ले रहा है। विजय माल्या भारत के बैंकों से 9 हजार करोड़ रूपये लेकर भाग खड़े हुए हैं।

भगोड़ा घोषित किए विजय माल्या एक बार फिर दिखे भारत-इंग्लैंड मैच में
लंदन में अपने मस्तमौला जीवन को जी रहे विजय माल्या इसके बाद से अक्सर की क्रिकेट से जुड़ाव को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। भारतीय टीम के इंग्लैंड में होने वाले कई मैचों में दर्शक दीर्घा में नजर आने वाले विजय माल्या एक बार फिर से भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में नजर आए।

एएनआई न्यूज एजेंसी ने जारी किया वीडियो
भारत की सबसे बड़ी न्यूज एजेंसी एएनआई ने विजय माल्या के द ओवल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन विजय माल्या के स्टेडियम में पहुंचने का वीडियो जारी किया है। एएनआई ने साथ ही ये दावा किया कि विजय माल्या भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे अंतिम टेस्ट मैच को देखने के लिए द ओवल के स्टेडियम पहुंचे थे।
#WATCH: Vijay Mallya seen entering The Oval cricket ground in London's Kenington. The 5th test match between India and England is being played at the cricket ground. #England pic.twitter.com/NA3RQOKkRJ
— ANI (@ANI) September 7, 2018
पहले भी विजय माल्या कर चुके हैं भारतीय टीम से मिलने की कोशिश
भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर पिछले करीब दो महीनें से है। इंग्लैंड दौरे की शुरुआत में भी विजय माल्या ने भारतीय टीम से मिलने की कोशिश की थी। उन्होंने उस दौरान भारतीय टीम से मिलने की इच्छा जतायी थी लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी भारत सरकार को लगी उन्होंने भारतीय टीम को विजय माल्या से दूर रहने की सलाह दी थी। इससे भारतीय टीम मैनेजमेंट ने विजय माल्या की इस इच्छा को खारिज कर दिया था।

भारत की बैंकों से 9 हजार करोड़ लेकर भागे हैं माल्या
आपको बता दें कि भारत के सबसे बड़े शराब व्यापारी विजय माल्या ने पिछले साल भारत की बैंकों से 9 हजार करोड़ रूपये का लोन लेकर इंग्लैंड में जा बसा है। भारत सरकार विजय माल्या को भारत में लाने की लगातार कोशिश कर रहा है लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो- इंभारतीय टीम का हौसलाअफजाई करने 5 वें टेस्ट में स्टेडियम पहुंचे भगोड़े विजय माल्या, वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.