भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस पांच मैचों टेस्ट सीरीज के चार टेस्ट मैचों के बाद रिद्धीमान साहा की जगह शामिल किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। पहले दो टेस्ट मैच जहां दिनेश कार्तिक ने खेले तो वहीं आखिरी दो टेस्ट मैच पंत को खेलने का मौका मिला।
दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के फ्लॉप होने के बाद इन पांच विकेटकीपर में से एक को मिलेगा मौका!
भारतीय टीम को इन दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों की नाकामी बहुत ही भारी पड़ी। ऐसे में आने वाले टूर पर अगर रिद्धीमान साहा पूरी तरह से स्वस्थ नहीं होते हैं तो इन दोनों विकेटकीपरों की छुट्टी तो तय नजर आ रही है। इस स्थिति में आपको बताते हैं वो पांच विकेटकीपर बल्लेबाज जो बना सकते हैं टीम में जगह…..
संजू सैमसन
केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पिछले काफी समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। संजू सैमसन को भारतीय टीम के लिए 1 टी-20 मैच जरूर खेलने को मिला लेकिन जिस तरह से उन्होंने पिछली बार रणजी ट्रफी और उसके बाद घरेलु क्रिकेट में प्रदर्शन कर रहे हैं उससे वो भारत की टेस्ट टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। 24 साल के संजू को भारतीय टीम में विकेटकीपर के रूप में भविष्य में मौका दिया जा सकता है।

The post ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के फ्लॉप होने के बाद ये हैं वो 5 विकेटकीपर बल्लेबाज जो बन सकते हैं टेस्ट में भारत के खेवनहार appeared first on SportzWiki Hindi.