एक लंबे इंतजार के बाद संजू सैमसन ने दुनिया से अपनी गर्लफ्रेंड को रूबरू कराया है. सैमसन एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. कम उम्र में ही संजू ने अपनी प्रतिभा से एक पहचान बनायी. आने वाले समय में संजू को भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है.
2013 से कर रहे थे इंतजार
संजू सैमसन अपने प्यार के बारे में दुनिया को बताने के लिए 2013 से इंतजार कर रहे थे. 22 अगस्त 2013 को संजू एक चारु नाम की लड़की के प्यार में बोल्ड हो गए थे. इसके बाद दोनों एक दूसरे से दुनिया की नज़रों से छुपकर अपने प्यार को परवान चढ़ाते रहे. वहीं अब संजू ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर दिया है.

संजू ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने प्यार का खुलासा किया. उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा ”यह 22 अगस्त 2013 को रात 11 बजकर 11 मिनट का समय था जब मैंने उसे हाय बोला था. तब से लेकर आज तक लगभग 5 साल मैंने ये बताने के लिए इंतजार किया कि मैं इस खास लड़की से प्यार करता हूं और एक तस्वीर भी पोस्ट नहीं कर सका”
आगे सैमसन ने लिखा ”मैंने एक दूसरे के साथ समय बिताया लेकिन सार्वजनिक रूप से साथ नहीं चल सकते थे. पर आज से अब हम ऐसा कर सकते हैं. हम दोनों के परिवार वालों का धन्यवाद जो इस बात से सहमत हो गए. मैं काफी खुश हूं और तुम्हे पाकर हमेशा खुश और भाग्यशाली महशूस करता हूं ‘चारु’.

संजू सैमसन ने 44 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 38.26 की औसत से 2602 रन बनाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 211 रनों का रहा. इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 7 अर्द्धशतक लगाए हैं. संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए शानदार रहे हैं. आईपीएल में उन्होंने 81 मैच खेले हैं. जिसमें वह 1867 रन बना चुके हैं. जिसमें उनका एक शतक भी शामिल है.
The post 5 साल तक प्रसंशको को इंतजार कराने के बाद संजू सैमसन ने शेयर की अपनी गर्लफ्रेंड की पहली तस्वीर appeared first on SportzWiki Hindi.