Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

6-6 अंगुलियां हैं स्वप्ना बर्मन के पैरों में, अब Adidas बनाएगी इनके लिए विशेष जूते

लाइव सिटिज डेस्क : एशियन गेम्स की स्वर्ण पदकधारी स्वप्ना बर्मन अब कस्टमाइज जूते पहनकर प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगी क्योंकि भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने एडिडास से करार किया है, जो इस हेप्टाथलीट के 12 उंगलियों वाले पैरों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए हुए जूते तैयार करेगी.

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) महानिदेशक नीलम कपूर ने कहा, ‘स्वप्ना का मामला जानने के बाद खेल मंत्रालय ने जकार्ता से तुरंत हमें निर्देश दिया कि उसके लिए विशेष जूतों का इंतजाम करो. हमने एडिडास से इस संबंध में बात की और उन्होंने हमें ये विशेष जूते मुहैया कराने पर सहमति जताई है.’

स्वप्ना के पैर में छह-छह उंगलियों हैं, जिससे उन्हें सामान्य जूते पहनने में काफी दिक्कत होती है. उनकी यह समस्या पिछले महीने जकार्ता में 18वें एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पता चली.

अपनी जीत के बाद स्वप्ना ने भावुक होकर विशेष जूते बनाने की अपील की थी और खेल मंत्री के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के निर्देश के बाद SAI तुरंत इसके निदान में जुट गया.

उनके कोच सुभाष सरकार ने पुष्टि की कि उन्हें गुरूवार को SAI के नई दिल्ली मुख्यालय से ईमेल मिला जिसमें स्वप्ना के जूते के लिए जरूरी जानकारी मांगी गई थी.

स्वप्ना अभी चोटिल हैं

स्वप्ना के कोच सुभाष सरकार ने बताया “नई दिल्ली स्थित साई के मुख्यालय से इसे लेकर ईमेल आया है, जिसमें जरूरी जानकारी मांगी गई. मुझे स्वप्ना से मिलना है. अभी वो चोटिल हैं. जैसे ही उनसे मिलूंगा इस बारे में बात करूंगा.” साई के कोलकाता एक्सिलेंस सेंटर में स्वप्ना 2012 से ट्रेनिंग ले रही हैं. पिछले साल सितंबर में उन्हें सरकार के ‘टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) में शामिल किया गया था.

The post 6-6 अंगुलियां हैं स्वप्ना बर्मन के पैरों में, अब Adidas बनाएगी इनके लिए विशेष जूते appeared first on Live Cities.