Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खुद को विराट कोहली बताने वाले इस खिलाड़ी पर लगा एशिया कप से पहले 6 महीने का बैन, कारण हैं काफी शर्मनाक

गलत व्यवहार के चलते बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शब्बीर रहमान हमेशा सुर्खियों में बने रहते है. इसी बीच अपने गलत रवैये के कारण वह बड़ी मुसीबत में पड़ चुके है.

शब्बीर रहमान पर लगा 6 महीने का प्रतिबंध 

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शब्बीर को सुनवाई के लिए बुलाया था. दरअसल, उन पर एक फैन को धमकी देने और मारपीट करने का इल्जाम था.

शब्बीर रहमान को उनके इस अपराध के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 6 महीने का बैन लगा दिया है.  बता दें, कि इस सनुवाई में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मोदेश्क हुसैन को भी बुलाया था. दरअसल, उन पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट के आरोप लगे थे. हालाँकि, मोदेश्क हुसैन को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कोई सजा नहीं दी है.

आगे से ऐसी हरकत करने से लगेगा लम्बा बैन 

बोर्ड के डायरेक्टर हैदर इस्माइल ने अपने एक बयान में कहा, शब्बीर पर कार्यवाहीं करते हुए हमने उस पर छह महीने का बैन लगाया है. उसका बैन कल से लागू किया जाएगा. हालाँकि, वह घरेलू क्रिकेट खेल सकता है. 

आज हमने उसके फेसबुक पोस्ट के लिए यह निर्णय लिया है. हालाँकि, उसका कहना था, कि उसकी आईडी को हैक कर लिया गया था, लेकिन उसके पास इसे सत्यापित करने का कोई प्रमाण नहीं था.

फिलहाल बोर्ड ने बैन के साथ उसे चेतावनी भी दी है, कि अगर वह आगे भी खराब हरकत करेगा, तो उस पर लम्बा बैन लग सकता है.”

पीड़ित ने भी सुनाया अपना दर्द 

बता दें, कि यह घटना बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच जुलाई में हुई सीरीज के दौरान की है. दरअसल, शब्बीर ने एक बांग्लादेशी फैन को शारीरिक हमले की धमकी दी थी.

पीड़ित ने क्रिकबज़ को बताया, “मैंने अपनी एक पोस्ट पर अपनी भावना व्यक्त की थी और किसी ने उन्हें टैग करके मेरे पोस्ट के बारे में बता दिया था, लेकिन इसके बाद उनका जवाब मेरे लिए काफी हैरान करने वाला और डरवना था. मैं इसे गंभीरता से नहीं लेता, लेकिन मुझे शारीरिक हमले का खतरा था, इसलिए मै डर गया और मैंने इसे साझा किया.”

The post खुद को विराट कोहली बताने वाले इस खिलाड़ी पर लगा एशिया कप से पहले 6 महीने का बैन, कारण हैं काफी शर्मनाक appeared first on SportzWiki Hindi.