ढाका, 1 सितम्बर: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोशल मीडिया पर फैन को धमकाने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में बल्लेबाज सब्बीर रहमान पर शनिवार को छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया। बीसीबी के इस प्रतिबंध के बाद रहमान अब छह महीने तक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। सब्बीर और मोसादिक हुसैन मामले की सुनवाई के लिए बोर्ड की अनुशासन समिति के समक्ष पेश हुए थे। समिति ने हालांकि हुसैन पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।
सब्बीर पर इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि पहले भी उनके खिलाफ कई तरह की शिकायतें आ चुकी थी। बोर्ड ने सब्बीर के खिलाफ मिली शिकायतों को लेकर उन्हें चेतावनी भी जारी की थी।
26 साल के सब्बीर ने बांग्लादेश के लिए 11 टेस्ट, 54 वनडे और 41 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।
The post बांग्लादेशी क्रिकेटर सब्बीर पर 6 माह का प्रतिबंध appeared first on SportzWiki Hindi.