Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए की टीम को 6 विकेट से हराया, कुलदीप ने निभाई हीरो की भूमिका

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 8 से 11 सितंबर के बीच खेला गया. इस सीरीज के दूसरे मैच को इंडिया ए की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया हैं. भारतीय टीम ने इस सीरीज को 1-1 से बराबर भी कर दिया हैं.

ऐसा रहा पूरा मैच 

Duleep Trophy: In the India Blue Final, India will face the Red

इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने 346 रन का स्कोर खड़ा किया था. ऑस्ट्रेलिया के इस लक्ष्य के जवाब में इंडिया ए की टीम ने अपनी पहली पारी में 505 रन बनाये थे.

पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 159 रन की बढ़त हासिल हुई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए की टीम अपनी दूसरी पारी में मात्र 213 रन ही बना पाई.

इंडिया ए की टीम को मैच के जीतने के लिए 54 रन का एक आसान लक्ष्य मिला. इस लक्ष्य को इंडिया ए की टीम ने 6 विकेट खोकर मात्र 6.2 ओवर में हासिल कर लिया.

बता दें, कि दूसरी पारी में इंडिया ए की टीम ने के लिए अंकित बावने ने 18 गेंदों पर 28 रन की शानदार पारी खेली. वहीं टीम के लिए 6 गेंदों पर 12 रन विकेटकीपर श्रीकर भरत ने बनाये.

जीत के हीरो रहे कुलदीप यादव 

इस मैच के जीते के हीरो कुलदीप यादव और श्रीकर भरत रहे हैं. कुलदीप यादव ने जहां  मैच में 8 विकेट हासिल किये और पहली पारी में 52 रन का एक शानदार अर्धशतक लगाया. वहीं टीम के विकेटकीपर श्रीकर भरत ने इंडिया ए के लिए पहली पारी में 106 रन का एक शानदार शतक लगाया था.

इंडिया ए के लिए पहली पारी में रविकुमार समर्थ ने भी 83 रन बनाये थे. वहीं पहली पारी अभिमन्यु एश्वारन ने भी टीम के लिए 86 रन की एक शानदार पारी खेली. शुभमन गिल ने भी पहली पारी में 50 रन का योगदान दिया था.

 

The post इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए की टीम को 6 विकेट से हराया, कुलदीप ने निभाई हीरो की भूमिका appeared first on SportzWiki Hindi.