खेल डेस्क। इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम और उनके कोच रवि शास्त्री फैंस की आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। हर क्रिकेट प्रेमी जानना चाहता हैं कि, आखिरकार इंग्लैंड में इस हार के क्या प्रमुख कारण रहे हैं। यहां हम ऐसे की कुछ सवालों के बारे में बात करेंगे जिन्हें हर क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री से करना चाहता हैं। चलिए कुछ ऐसे ही सवालों से आपको रूबरू करवाते हैं ...
पहला सवाल: क्या कोचिंग स्टाफ कप्तान की गलतियों में उनकी मदद करता है ?
इस बात से सभी परिचित हैं कि रवि शास्त्री के टीम इंडिया कोच बनने में कप्तान विराट कोहली की बड़ी भूमिका रही हैं। हर कप्तान की मैदान पर रणनीति बनाने की कला अलग होती हैं। लेकिन कई मौकों पर कप्तान विराट गलत फैसले लेते हुए दिखाई दिए जिस पर कोच की जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं कि वह कप्तान को उसकी गलती से अवगत कराये। लेकिन कोच रवि शास्त्री और विराट कोहली के बीच ये चीज देखने को नहीं मिल रही हैं।
दूसरा सवाल: बड़े दावे क्यों हो रहे हैं ?
इंग्लैंड दौरे पर अंतिम टेस्ट की पूर्व संध्या पर कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को 15-20 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम बता डाला। हालांकि शस्त्री के बयान के उलट भारतीय टीम ने साल 2002 से 2010 तक इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीती और इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में हारी हैं।
तीसरा सवाल: क्या कम प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी तकनीक पर काम कर रहे हैं ?
इंग्लैंड दौरे पर कप्तान कोहली के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ख़ासा प्रभाव नहीं छोड़ सका। ऐसे में सव्वल उठता हैं कि कोच रवि शास्त्री अन्य बल्लेबाजों की तकनीक पर सुधार के लिए कितना काम कर रहे हैं ?
चौथा सवाल: क्या विपक्षी निचले क्रम के बल्लेबाजों को रोकने से रोकने के लिए कोई योजना थी?
पांचवा सवाल: टीम ने अधिक वार्मअप के मैच क्यों नहीं खेले?
छठा सवाल: चयन नीति इतनी खराब क्यों है?
Herald