स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2018 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। लेकिन इस एशिया कप में पाकिस्तान टीम को जो दर्द मिला है उसके बारे में उसने कभी कभी सोचा भी नहीं होगा। भारतीय टीम ने दो बार जख्म दिया जो दिया उसके बाद बांग्लादेश ने भी जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। एशिया कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी टीम के प्रदर्शन से खुश नजर नहीं आ रहे और भड़ास निकाल रहे है।
अब पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद का बयान सामने आया है। सरफराज ने कहा कि कप्तानी के दबाव और रन नहीं बनाने के कारण उनकी कई रातें काफी खराब गुजरी। सरफराज ने कहा, ''देखिये, कप्तानी का दबाव हमेशा होता है। पाकिस्तानी कप्तान, चाहे वे कोई भी हों, उन पर हमेशा दबाव होता है।"
सरफराज ने आगे कहा, "बेशक जब आप प्रदर्शन नहीं कर रहे हों और टीम हार रही हो तो लगातार दबाव ज्यादा होता जाता है, जिससे टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती। सच्चाई यह है कि अगर मैं कहूंगा कि मैं पिछली छह रात से नहीं सोया, तो कोई मेरा विश्वास नहीं करेगा, लेकिन यह जीवन का हिस्सा है।"
आपको बता दें, एशिया कप में पाकिस्तान-भारत के बीच दो मैच हुए और दोनो मैचों में क्रमश: आठ और नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में बांग्लादेश ने 37 रन से हराकर बाहर कर दिया।
यह भी पढ़े : -
एशिया कप फाइनल: उलटफेर करने में माहिर है बांग्लादेश, भारत को इन बातों का रखना होगा ख्याल
Asia Cup : टीम में ये बड़े बदलाव के साथ भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला
Herald