स्पोर्ट्स डेस्क।इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड ने 3-1 से जीत चुकी है। इस सीरीज का 5वां और अंतिम मैच कल से खेला जाएगा और इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। लेकिन भारत इस सीरीज को हारने के बाद अपनी अंतिम एकादश टीम में बहुत बड़ा बदलाव कर सकत है। इस सीरीज में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने भारत को सबसे ज्यादा निरशा किया है। विराट कोहली को छोड़कर सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। विराट कल अपने अंतिम मैच को जीतकर इस सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए टीम में बहुत बड़ा बदलाव कर सकते हैं। विराट के सीरीज हारने के बाद कुछ बल्लेबाजों पर पूर्व क्रिकेटरों ने आरोप लगाया की जो टी20 क्रिकेट में खिलाड़ी है आप उन्हें टेस्ट का खिलाड़ी कैसे बना सकते हैं। विराट इस सीरीज में कुछ नया करने के लिए कई खिलाड़ियों को बाहर कर सकते हैं। इस सीरीज के प्रदर्शन के आधार पर अगर विराट किसी खिलाड़ी को बाहर करेंगे तो सबसे पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
शिखर धवन ने टेस्ट मैच की पिछली 10 पारियों में 17, 23, 44, 35, 13, 26, 107, 16, 16, 67 रन बनाए हैं। इस सीरीज में तो उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है।
लोकेश राहुल ने भी इस सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके है और उनको भी अंतिम मैच से बाहर किया जा सकता है।
हार्दिक पांड्या ने एक मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अन्य मैचों में उनका गेंद और बल्ले का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है।
रविचंद्रन अश्विन भारत के मैदान पर तो सबसे शानदार गेंदबाज है लेकिन विदेशी धरती पर उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहता है। इस सीरीज में भी उनका प्रदर्शन बहुत ही खरबा रहा है।
चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में एक शतक जरूर लगाया लेकिन अन्य मैचों में टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होने पर उन्होंने टीम को निराश किया है।
विराट अंतिम मैच शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल कर सकते हैं।
[संभावितएकादश टीम]
विराट कोहली (कप्तान), पृथ्वी शॉ, करुण नायर, अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत, हनुमा विहारी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर
Herald