Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 7.5 ओवर की फ्री हिट पर रोहित शर्मा ने लगाया छक्का, सरफराज अहमद का चौकाने वाला था रिएक्शन

भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच एशिया कप 2018 का पांचवा लीग मैच खेला जा रहा हैं. इस लीग मैच में भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी करनी पड़ी हैं. पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया हैं और पाकिस्तान की पूरी टीम को महज 162 रन पर ही आउट कर दिया.

भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने टेके घुटने 

टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजो के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई और पाकिस्तान की पूरी टीम 43.1 ओवर में सिर्फ 162 रन पर ही आउट हो गई.

पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज दो दहाई का आँकड़ा भी पार नहीं कर पाये. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा बाबर आजम ने 47 रन की पारी खेली. वहीं शोएब मलिक ने 43 रन की पारी खेली.

भारत के लिए केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने 3-3 विकेट हासिल किये. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किये.

रोहित का शानदार छक्का देख सरफराज के भी उड़े होश 

इस 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने भारतीय टीम के लिए मैदान पर रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी उतरी.  भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 7.5 ओवर में उस्मान खान की एक फ्री हिट गेंद पर ऐसा छक्का लगाया. जिसे देख पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के भी होश उड़ गये.

दरअसल, जब रोहित को फ्री हिट मिली तो उस्मान ने शार्ट पिच गेंद कराई, रोहित ने इसे शानदार तरीके से हुक कर दिया और एक शानदार छक्का मिडविकेट के ऊपर से लगा दिया.

रोहित के इस छक्के पर पाकिस्तान के काप्तईं सरफराज अहमद की प्रतिक्रिया देखने लायक थी. वह रोहित के इस शानदार शॉट को देख एकदम हैरान रह गये थे.

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए इस मैच में 39 गेंदों पर 52 रन की एक शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके व 3 छक्के लगाये.

यहाँ देखे रोहित के छक्के का वीडियो 

The post वीडियो : 7.5 ओवर की फ्री हिट पर रोहित शर्मा ने लगाया छक्का, सरफराज अहमद का चौकाने वाला था रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.