Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज 77 साल का हुआ वो भारतीय खिलाड़ी जिसे 28 साल पहले साथी खिलाड़ियों समेत लोगों ने मान लिया था मृत

कभी-कभी कुछ ऐसी खबरें देखने और पढ़ने को मिलती है जो बहुत ही अजीब सी लगती है। ऐसा ही कभी-कभार ये देखने को मिलता है कि किसी शख्स के निधन की खबर उसे ही पढ़ने को मिल जाए। वैसे ये आपको पढ़ने में अजीब सा लग रहा होगा लेकिन ये सही है और ऐसी ही स्थिति का सामना एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर को भी करना पड़ा था।

जिस खिलाड़ी ने पढ़ी अपने मौत की खबर, आज वो मना रहे हैं जन्मदिन

भारतीय क्रिकेट के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी सैयद आबिद अली नाम के इस खिलाड़ी ने अपने निधन की खबरें समाचार पत्र में खुद पढ़ी। लेकिन ये आज तक जीवित हैं, जिन्होंने आज यानि 9 सितंबर को अपने जीवन के 77 बरस पूरे कर लिए हैं। सैयद आबिद अली का जन्म 9 सितंबर 1941 को हैदराबाद में हुआ।

सैयद आबिद अली ने साल 1967 में किया अपना डेब्यू

सैयद आबिद अली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 1967 को किया था।ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल होने वाले सैयद आबिद अली अपने पहले मैच में बल्लेबाजी में तो कोई कमाल नहीं कर सके, लेकिन गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 55 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

भारत के लिए 29 टेस्ट और 5 वनडे मैचों में किया प्रतिनिधित्व

लेकिन सैयद आबिद अली ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत 1959 में की थी। इन्होंने अपने पूरे करियर में 29 टेस्ट मैच और 5 वनडे मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

सैयद ने 29 टेस्ट मैच में 6 अर्धशतकों की मदद से 1000 से ज्यादा रन बनाने के साथ ही 40 विकेट भी अपने नाम किए, तो वहीं वनडे क्रिकेट में 5 मैचों में 98 रन बनाए और 7 विकेट लिए।

वनडे क्रिकेट के गुणों से भरे थे सैयद

भले ही सैयद आबिद अली ज्यादा वनडे मैच नहीं खेल सके लेकिन इनके बारे में उस दौरान कहा जाता था कि अगर वो 20 साल के बाद जन्म लेते तो उनकी बल्लेबाजी में ऐसी काबिलियत थी कि वो वनडे क्रिकेट में बेहतर कर सकते थे। लेकिन जब तक वनडे क्रिकेट अपनी लय पकड़ता तब तक तो उन्हें अपने क्रिकेट करियर से अलविदा कहना पड़ा।

1990 में सैयद के निधन की झूठी खबरें मीडिया में

सैयद आबिद अली के जीवन से जुड़ा एक बहुत ही दिलचस्प किस्सा है। 1990 की बात है जब सैयद अली की बाईपास सर्जरी की गई। इस दौरान जब वो अस्पताल में भर्ती थे, तो उनके साथी खिलाड़ी रहे फारूख इंजीनियर को कहीं से उनके निधन की खबर लग गई। फिर क्या था फारूख इंजीनियर ने दुख जताते हुए इनके निधन की खबर मीडिया को दे दी।

मीडिया को सैयद के निधन की खबर लगते ही अखबारों मे आग की तरह फैला दिया। ऐसे में अस्पताल में जीवित सैयद अली ने खुद अपने निधन की खबर पड़ी। और जब वो जीवित सबके सामने लौट कर आए तो हर कोई हैरान रह गया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें। 

The post आज 77 साल का हुआ वो भारतीय खिलाड़ी जिसे 28 साल पहले साथी खिलाड़ियों समेत लोगों ने मान लिया था मृत appeared first on SportzWiki Hindi.