इंटरनेट डेस्क। एशिया कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज दुबई इंटरनेशनल मैदान में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा बांग्लादेश से भारी दिखाई दे रहा है। भारतीय टीम ने दुबई में खेले जा रहे है इस एशिया में अभी तक कोई भी मैच नहीं हारा है, हालांकि एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारत को ड्रा खेलना पड़ा। भारतीय टीम सुपर फोर में बांग्लादेश को पटखनी दे चुकी है और भारतीय टीम आज हर हाल में फाइनल मुकाबला जीतना चाहेगी। अगर भारत ये मुकाबला जीत लेता है तो 7वीं बार एशिया कप अपने नाम कर लेगा।लेकिन भारतीय टीम को एशिया की टीम बांग्लादेश को कम नहीं आंकना चाहिए। क्योंकि बुधवार को उसने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद पाकिस्तानी टीम को हराकर भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबले की संभावना समाप्त कर दी थी। एशिया कप में भारत और बांग्लादेश 11 बार फाइनल में आमने सामने हो चुकी है। जिसमें से टीम इंडिया ने 10 बार बांग्लादेश को पटखनी दी है।एशिया कप में भारतीय टीम के बल्लेबाजों व गेंदबाजों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने कई अहम मैचों में टीम को शानदार शुरूआत दी है। टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में भी बदलाव होना पक्का है। पिछले मैच में मनीष पांडे मैदान में उतरे। लेकिन अहम मैच में रोहित मिडिल ऑर्डर एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव और रायडू पर भरोसा दिखा सकते है। बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मैच में रोहित आॅलराउंडर रविंद्र जडेजा को टीम में चुन सकते है। जडेजा ने बैट व बॉल से शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो फास्ट बॉलिंग की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार पर होगी। वहीं स्पिन की भागदौड़ कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल संभालतें नजर आ सकते है।