Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विकेट के पीछे 800 शिकार कर धोनी ने रच दिया ये इतिहास

खेल डेस्क। भारतीय टीम ने शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से शिकस्त देकर सातवीं बार एशियाई चैम्पियन बना। टीम इंडिया ने इतिहास दोहराते हुए लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश को शिकस्त दी।

खिताबी मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवा ली है। मैच में दो शिकार कर महेन्द्र सिंह धोनी ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 800 शिकार पूरे किए।

Asia cup 2018: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हरा 7वीं बार चैंपियन बना भारत

वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले एशिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने 510वें मैच (90 टेस्ट, 327 वनडे और 93 टी-20 इंटरनेशनल) में ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 256 कैच और 38 स्टंप, एक दिवसीय क्रिकेट में 306 कैच और 113 स्टंप और टी-20 में 54 कैच और 33 स्टंप किए हैं।

एडिडास ने किया ;गोल्डन गर्ल के साथ करार, हिमा दास ने कहीं ये बड़ी बात

धोनी को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप फाइनल में 800 शिकार करने के आंकड़े को छूने के लिए महज दो शिकार की आवश्यकता थी। उन्होंने पहले कुलदीप यादव की गेंद पर लिटन दास (121) को स्टंप कर पवेलियन लौटाया और इसके बाद उन्होंने यादव की गेंद पर ही बांग्लादेशी कप्तान मुशरफे मुर्तजा (7) को स्टंप कर 800वां शिकार पूरा किया।

T20 महिला विश्व कप: टीम इंडिया की हुई घोषणा, इस खिलाड़ी को नहीं मिली टीम में जगह

इसके साथ ही भारत के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के तीसरे विकेट कीपर बन गए हैं। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने का विश्व रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर के नाम है। उनके नाम 467 मैच में 998 शिकार दर्ज है। वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं। गिलक्रिस्ट ने 396 मैचों में, 905 शिकार किए हैं।