हरारे, 2 सितम्बर: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम क्रेमर इस साल दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, लेग-स्पिन गेंदबाज क्रेमर अपनी घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं। वह करीब आठ सप्ताह तक क्रिकेट मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।
जिम्बाब्वे की टीम इस साल सितम्बर और अक्टूबर में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलेगी। क्रेमर ने जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय टीम के लिए पिछला मैच इस साल विश्व कप क्वालीफायर में खेला था।
इस क्वालीफायर के बाद उन्होंने कप्तान के पद से हटा दिया गया था। उनके साथ-साथ ब्रेंडेन टेलर, क्रेग इर्विन, सीन विलियम्स और सिकंदर रजा को आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज तथा वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।
The post घुटने की सर्जरी से 8 सप्ताह के लिए बाहर क्रेमर appeared first on SportzWiki Hindi.