Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुने गये खलील अहमद के बारे में ये 9 इंट्रेस्टिंग बातें

एशिया कप के लिए 20 वर्षीय युवा लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज खलील अहमद को भारतीय टीम में जगह मिली है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उनसे जुड़ी 9 रोचक बातों के बारे में बताएंगे.

आइये जानते है खलील अहमद के बारे में 9 रोचक बातें :

1. बता दें, कि खलील अहमद का जन्म राजस्थान के टोंक में 5 दिसंबर 1997 को हुआ. वह राजस्थान की अंडर-16 व अंडर-19 टीम से क्रिकेट खेल चुके है.

2. खलील अहमद भारत की तरफ से साल 2016 का अंडर-19 विश्व कप भी खेल चुके है. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को फाइनल तक पहुंचाया था.

3. बता दें, कि खलील की प्रतिभा राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में सामने आई है. राहुल द्रविड़, खलील को अंडर-19 में भी कोचिंग दे चुके है. वही इंडिया ए की टीम में भी उन्हें कोचिंग दे चुके है.

4. बता दें, कि खलील अहमद आईपीएल 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेल चुके है. इस दौरान उनके कप्तान जहीर खान थे और मेंटोर राहुल द्रविड़ थे.

5. बता दें, कि साल 2018 की सयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके खूब नाम कमाया. उन्होंने सयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 मैचों में 15.53 की औसत व 13.77 के स्ट्राइक रेट से कुल 17 विकेट हासिल किये थे. इस दौरान उनका इकॉनामी रेट मात्र 6.77 का रहा था.

6. बता दें, कि क्रिकट्रेकर को दिए गये अपने एक बयान में खलील अहमद अपना आइडल भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को बता चुके है.

7. बता दें, कि साल 2018 के आईपीएल में खलील अहमद को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 3 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा. इस दौरान उनका बेस प्राइज मात्र 20 लाख रूपये था.

8. खलील अहमद को मात्र 2 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद ही भारतीय टीम में जगह मिल गई है. ऐसे बहुत कम खिलाड़ी रहे है. जिन्हें सिर्फ दो प्रथम श्रेणी मैच बाद ही भारतीय टीम में मौका मिल जाए.

9. राजस्थान के लिए खेले अबतक अपने 2 प्रथम श्रेणी मैच में वह 2 विकेट व 17 लिस्ट ए करियर के मैच में 28 विकेट हासिल कर चुके है.

 

 

The post एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुने गये खलील अहमद के बारे में ये 9 इंट्रेस्टिंग बातें appeared first on SportzWiki Hindi.