Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : AFGvsBAN : टॉस रिपोर्ट : अफगानिस्तान ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, दोनों टीमों ने इन ग्यारह खिलाड़ियों को दी जगह

एशिया कप 2018 के ग्रुप स्टेज का छठा और आखिरी मुकाबला आज गुरुवार को बांग्लादेश की टीम और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेला जाना हैं. बता दें, कि यह दोनों ही टीमें सूपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, इसलिए यह मुकाबला दोनों ही टीमें अपने ग्रुप को टॉप करने के लिए खेलेगी.

दोनों टीमों के बीच खेले गये हैं पांच वनडे मैच 

बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम की टीम के बीच कुल 5 वनडे मैच खेले गये है. जिसमे से बांग्लादेश टीम ने 3 मैच जीते है और अफगानिस्तान की टीम ने 2 मैच ही जीते हुए है. दोनों टीमों के बीच एशिया कप में 2014 में एक मैच हुआ था. जिसे अफगानिस्तान की टीम ने जीता था.

बल्लेबाजी के मददगार होगी पिच 

बता दें, कि यह मैच अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. बल्लेबाज इस पिच पर बल्लेबाजी करना काफी पसंद करेंगे, क्योंकि बॉल काफी अच्छी तरीके से बल्ले में आएगा. यह एक फ्लैट विकेट हैं.  तेज गेंदबाजो के लिए इस विकेट पर उतनी ज्यादा मदद नहीं होगी, लेकिन स्पिनर इस पिच पर गेंद को घुमा सकते हैं.

अफगानिस्तान ने जीता टॉस 

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के पहले मैच का टॉस हो गया हैं. इस मैच का टॉस अफगानिस्तान की टीम ने जीता हैं और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.

अफगानिस्तान टीम के कप्तान ने कहा, “यह एक अच्छा विकेट दिख रहा हैं, इसलिए हम इस पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं.”

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

Afghanistan (Playing XI): Mohammad Shahzad(w), Ihsanullah Janat, Rahmat Shah, Asghar Afghan(c), Hashmatullah Shahidi, Samiullah Shenwari, Mohammad Nabi, Gulbadin Naib, Rashid Khan, Aftab Alam, Mujeeb Ur Rahman

Bangladesh (Playing XI): Liton Das(w), Nazmul Hossain Shanto, Mohammad Mithun, Shakib Al Hasan, Mahmudullah, Mosaddek Hossain, Mehidy Hasan, Mashrafe Mortaza(c), Abu Hider Rony, Rubel Hossain, TBC

The post एशिया कप : AFGvsBAN : टॉस रिपोर्ट : अफगानिस्तान ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, दोनों टीमों ने इन ग्यारह खिलाड़ियों को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.