Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: AFGvsBAN: अंतिम गेंद पर हारी अफगानिस्तान तो दुखी प्रसंशको ने ऐसे बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

एशिया कप के सुपर-4 के चौथे मैच में आज अफगानिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ. इस दौरान बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. इसके अलावा दोनों टीमों ने आज के मैच के लिए कोई भी बदलाव नही किया.

रोमांचक रहा रहा मैच 

टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद बांग्लादेश ने इमरुल काएस (नाबाद 72 रन) और महमूदुल्लाह (74) की शानदार बल्लेबाजी और इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए हुई 128 रनों की साझेदारी की बदौलत अफगानिस्तान को जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य दिया.

अफगानिस्तान की शुरुआत भी बांग्लादेश जैसी ही रही. हसनुल्लाह (8) को मुस्तफिजुर ने जल्द ही चलता कर दिया. तब टीम का स्कोर 20 ही रन था. और इसने कोढ़ में खाज का काम किया रहमत शाह (1) ने, जो रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. \

विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद (53) ने जरुरत के समय अच्छी पारी खेली, लेकिन वह जमने के बाद पवेलियन लौट गए, तो कप्तान असगर अफगान (39) के टेम्परामेंट ने बढ़ते रन औसत के दबाव में जवाब दे  दिया. अंत में बांग्लादेश ने इस मैच को तीन रन से जीत लिया.

जानिए किसने क्या कहा :

The post एशिया कप: AFGvsBAN: अंतिम गेंद पर हारी अफगानिस्तान तो दुखी प्रसंशको ने ऐसे बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला appeared first on SportzWiki Hindi.