इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच आज दूसरी बार एशिया कप में दूसरी बार एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए आज का मैच बहुत अहम है। क्योंकि जो भी टीम जीतेगे उसका फाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा। दोनों टीमें ही इस एशिया कप की प्रबल विजेता टीमों में से है। रोहित एंड कंपनी ने लीग मुकाबलों में बड़ी ही आसानी से पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया था। भारतीय टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया और अभी तक तीन मैच खेले है और तीनों में ही जीत हासिल की है। भारत ने सुपर-4 के पहले हांगकांग, पाकिस्तान और बांग्लादेश को मात दी है। आज हारने वाली टीम अगर फाइनल में पहुंचना चाहती है तो उसे सुपर-4 का आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना ही होगा।
रोहित एंड कंपनी अगर आज अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी को हरा देती है, तो भारत का 10वीं बार फाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा। भारतीय टीम को अब तक एशिया कप के 9 फाइनल में से 6 में जीत मिली है और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।भारतीय टीम को रविवार को होने वाले इस अहम मुकाबलें में पाकिस्तान के पलटवार से सावधान रहना होगा।
हालांकि पिछले मैच में भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 15 रन पर तीन विकेट और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर केदार जाधव 23 रन पर तीन विकेट चटकाए और शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उसके बाद भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने 52 की एक मैच विनिंग पारी खेली और पाकिस्तान को आठ विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की। भारत ने पाकिस्तान को 43.1 ओवर में मात्र 162 रन पर ढेर करने के बाद 29 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली थी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान के अलावा आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान का सुपर 4 का अहम मैच खेला जाएगा।