इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में अबकी बार एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है और वो यह है की छोटी टीमें बड़ी टीमों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। शुरुआती मैच में जहां बांग्लादेश जैसी टीम ने श्रीलंका को मात दे दी थी वहीं अबकी बार अफगानिस्तान जैसी टीम ने बांग्लादेश को पटखनी दी है।अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश की टीम को 136 रन से शिकस्त दे दी, और अपने आप को कम आंकने वालों को सामने एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आए है।
2018 : इन बल्लेबाजों ने लगाए वनडे में सबसे ज्यादा शतक, ये भारतीय भी लिस्ट में
आपकों बता दें की बांग्लादेश ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में श्रीलंका को 91 रन से हराया था और अब खुद बांग्लादेश अफगानिस्तान से 136 रन से हार गई है।
अफगानिस्तान के राशिद खान और गुलबदीन नायब के बीच आठवें विकेट के लिए 95 रन की शानदार साझेदारी हुई और टीम ने सात विकेट पर 255 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना डाला। बल्लेबाजी के साथ ही टीम के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को 42.1 ओवर में 119 रन पर आल आउट कर दिया।
इधर इस मैच के हार जाने से बांग्लादेश की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है ओर वो इसलिए की श्रीलंका के अपने दोनों मैच हार जाने के बाद अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुके थे।
अफ्रीका के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा 2 साल भारत बरते संयम, उसके बाद पांड्या पहुंच जाएगा इस खिलाड़ी के बराबर
आपकों बता दें की आज यानी के शुक्रवार को सुपर-4 मैचों में दुबई में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होने वाला है और भारत ने हांगकांग और पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में पहले की हरा दिया है जिसके चलते टीम के हौसले बुलंद है। वहीं आज ही दूसरा मैच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अबु धाबी में खेला जाएगा।