Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup 2018 : बांग्लादेश ने पांच बार की चैंपियन को उद्घाटन मैच में रौंदा 137 रनों, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश टीम ने शनिवार को शुरू हुए एशिया कप में शानदार जीत से आगाज किया। बांग्लादेश टीम ने एशिया कप के पहले मुकाबले में श्रीलंका की टीम को 137 रनों के विशाल अंतर से हराकर इस सीरीज की पहली जीत दर्ज करने में सफल हुई। बांग्लादेश ने दुबई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और उसकी पूरी टीम 49.3 ओवर में 261 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में उतरी श्रीलंका की टीम 35.2 ओवर में 124 रन पर ढेर हो गई।

बांग्लादेश टीम को एशिया कप में इस सीजन का पहला मैच जिताने में विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच जिताने में अहम योगदान दिया। चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने तेज शुरुआत जरूर की, लेकिन जल्द ही उसे जोरदार झटके लगे। मुस्ताफिजुर रहमान ने दूसरे ओवर में कुसल मेंडिस को खाता भी नहीं खोलने दिया और एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान मशर्फे मुतर्जा ने उपुल थरंगा और धनंजय डीसिल्वा को जल्दी-जल्दी पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद नियमित अंतराल में श्रीलंका के विकेट गिरते रहे और बांग्लादेश ने एकतरफा मुकाबला अपने नाम किया।

बांग्लादेश की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ ना केवल शतक लगाया बल्कि अपनी इस पारी में कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। रहीम ने अपनी टीम को मुश्किल से निकालते हुए 150 गेंद पर 144 रन की पारी खेली और रहीम ने इस दौरान अपनी शानदार पारी में 11 चौके और 4 छक्के जड़े। इससे पहले श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने करीब एक साल बाद मैदान में शानदार वापसी की। मलिंगा ने पहले ही ओवर में बांग्लादेश का लगातार दो विकेट चटकाए। लेकिन रहीम की शानदार बल्लेबाजी के आगे मलिंगा की गेंदबाजी पर पानी फेर दिया। मुश्फिकुर रहीम को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।