Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup 2018: हांगकांग जैसी टीम ने भारत को जीत के लिए तरसाया, 26 रनों से दी मात

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने हांगकांग को 26 रनों से हराया है। लेकिन हांगकांग जैसी टीम ने एक समय भारत को जीत के लिए तरसा दिया था। हांगकांग ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के बुलाया। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर वापसी करते हुए शानदार शतक ठोका। उन्होंने 120 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौको की मदद से 127 रन की जबरदस्त पारी खेली। वहीं अम्बाती रायडू के अर्धशतक के बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हांगकांग को 285 रनो का लक्ष्य दिया।

भारत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग टीम ने शानदार शुरुआत की। हांगकांग के बल्लेबाजों ने भारत को विकेट के लिए तरसा दिया। हांगकांग पहला विकेट 174 रन के स्कोर पर कप्तान अनशुमन का गिरा, यह विकेट स्पिनर कुलदीप यादव ने लिया। उसके बाद एक-एक करके सारे खिलाड़ी आउट होते गए।

निजाकत खान (115 गेंदों पर 92 रन) और कप्तान अंशुमान रथ (97 गेंदों पर 73 रन) ने पहले विकेट के लिये रिकार्ड 174 रन जोड़कर हांगकांग को स्वर्णिम शुरुआत दिलायी। हांगकांग की तरफ से यह वनडे में किसी भी विकेट के लिये सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। हांगकांग के पास बड़ा उलटफेर करने का एक शानदार मौका था लेकिन यहां पर अनुभवहीनता उसके आड़े आयी और आखिर में वह 50 ओवर में आठ विकेट पर 259 रन ही बना पाई। टीम इंडिया के लिए नए तेज़ गेंदबाज खलील अहमद और युजवेंद्र चहल को 3-3 विकेट मिले। वहीं कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए।

अब टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच 19 सितम्बर को खेला जायेगा। ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है।

Asia Cup 2018: अरे ये क्या, अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 91 रन से धोया

एशिया कप 2018: हांगकांग के खिलाफ शिखर धवन ने लगाया शानदार 14वां वनडे शतक



Herald