Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ASIA CUP 2018: पाकिस्तान ने हांगकांग को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराया

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप की शुरूआत हो चुकी है और इस टूर्नामेंट में पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया था जिसमें बांग्लादेश ने पहला मुकाबला 137 रन से जीत लिया तो वहीं इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया जिसमें पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए हांगकांग की हालत खराब कर दी और मुकाबले को एकतरफा करते हुए मुकाबला जीत लिया।

Asia Cup 2018 : बांग्लादेश ने पांच बार की चैंपियन को उद्घाटन मैच में रौंदा 137 रनों, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने हांगकांग को आठ विकेट से हरा दिया और टूर्नामेंट का दूसरा मैच जीतकर अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान ने ग्रुप ए के मैच में हांगकांग को 37.1 ओवर में 116 रन पर आलआउट करते हुए 23.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 120 रन बना डाले और मैच को एकतरफा तरीके से जीत लिया।

इधर हांगकांग के गेंदबाज ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और मैच के आधे औवर खत्म होने से पहले ही इतने रन लुटा दिए की पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ी। पाकिस्तान ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए 23.4 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना डाले और हांगकांग को टूर्नामेंट के पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा।

आईसीसी वनडे रैंकिंग: ये गेेंदबाज छीन सकता है जसप्रीत बुमराह से नम्बर वन का ताज

पाकिस्तान ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला विकेट फखर जमान के रूप में खोया, जमान ने 27 गेंदों में दो चैकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। इसके बाद इमाम उल हक और बाबर आजम ने आसानी से खेलते हुए पाकिस्तान को जीत करीब पहुंचा दिया, बाबर आजम भी 33 रन बनाने के बाद आउट हुए लेकिन तब तक हांगकांग के हाथ से मैच निकल चुका था। इमाम ने 69 गेंदों पर दो चैकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाये और पाकिस्तान को मैच जीता दिया।