स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप से तीसरे मुकाबले में वो देखने को मिला जो श्रीलंका टीम ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। तीसरा मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया, इस मैच में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका टीम को 91 रन से जबरदस्त मात दी। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमत शाह (72) की पारी से 50 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनुभवी श्रीलंकाई टीम 41.2 ओवरों में सिर्फ 158 पर ही आल आउट हो गई। अफगानिस्तानके गेंदबाज़ों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान, मुजीब-उर-रहमान और नबी ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी।
एशिया कप 2018: पाकिस्तान ने होन्ग कोंग को 8 विकेट से हराया
आपको बता दें लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत ही बेहद ख़राब रही।टीम के अनुभवी ओपनर बल्लेबाज कुशल मेंडिस बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उन्हें मुजीब उर रहमान ने LBW आउट कर दिया। श्रीलंका को दूसरा झटका धनंजय के रूप में लगा जो रन आउट होकर पवेलियन में जा बैठे। इसके बाद रशीद खान ने अपना पहला ओवर लेकर आये और पहले ही ओवर में कुसल परेरा को बोल्ड कर श्रीलंका को तीसरा जोरदार झटका दिया। नईब ने उपुल थरंगा को असगर के हाथों कैच आउट कर अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई। श्रीलंका को 5वां झटका सेहान जयसूर्या के रूप में लगा, जो रन आउट हुए। ऐसे ही पूरी टीम 158 पर ही आल आउट हो गई।
भारत सरकार खेल रत्न पुरस्कार से विराट कोहली और मीराबाई को कर सकती है सम्मानित
वहीं श्रीलंका की तरह से थिसारा परेरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल पांच विकेट लिए। परेरा के अलावा अकीला धनंजय ने दो जबकि मलिंगा, चमीरा व शेहान जयसूर्या ने एक-एक विकेट लिए।
Herald