एशिया कप में सुपर 4 मुकाबले में आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला हुआ। बांग्लादेश की टीम ने इस मैच को 3 रनों से जीतकर टूनामेंट में अपने आप को जिन्दा रखा है. वहीं अफगानिस्तान की टीम एशिया कप से लगभग बाहर हो चुकी है। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
खराब शुरुआत के बाद संभली बांग्लादेश

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला बांग्लादेश के खिलाफ जाता नजर आया। 100 रनों के अंदर ही बांग्लादेश के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। टीम के लिए सबसे खराब रहा उनके दोनों प्रमुख बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन का रन आउट होने। हालाँकि, इसके बाद टीम में वापसी कर रहे इमरुल कायेस और महमूदुल्लाह ने छठवें विकेट के लिए 128 रन जोड़कर टीम को मुसीबत से निकल दिया।

उनके के लिए महामुद्दुल्ला ने 74 जबकि कायेस ने 72 रनों की पारी खेली। इन पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 249 रन बना लिए। अफगानिस्तान की तरफ से आफताब आलम ने 3 जबकि राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने 1-1 विकेट लिए।
बांग्लादेश की तरह रही अफगानिस्तान की शुरुआत

बांग्लादेश की तरह ही अफगानिस्तान की टीम ने भी अपने शुरुआत विकेट खोए और पॉवरप्ले में टीम 2 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 32 रन ही बना पाई। हालाँकि, इसके बाद पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले हाशमतुल्ला शाहिदी ने विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद के साथ मिलकर टीम को मुसीबत से निकाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। शहजाद 53 रन बनाकर महामुद्दुल्ला का शिकार बने।

शहजाद के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान असगर अफगान ने भी शहीदी के साथ 78 रनों की साझेदारी बनाई। कप्तान असगर 39 और शहीदी 71 रन बनाकर जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। अंत में मोहम्मद नबी ने 28 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम हो लगभग जीत तक पहुँचाने से 12 रन पहले पवेलियन लौट गए। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम 10 गेंदों पर 12 रन नहीं बना पाई और 3 रनों से मैच हार गई।
बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान और मशरफे मुर्तजा ने 2-2 विकेट लिए जबकि शाकिब और महामुद्दुल्ला को 1-1 विकेट मिला।
The post Asia Cup 2018, AFGvsBAN: बांग्लादेश से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई अफगानिस्तान, लेकिन जीत लिया सभी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.