एशिया कप में सुपर 4 मुकाबले में आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला हुआ। बांग्लादेश की टीम ने इस मैच को 3 रनों से जीतकर टूनामेंट में अपने आप को जिन्दा रखा है वहीं अफगानिस्तान की टीम एशिया कप से बाहर हो चुकी है। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम को महमुद्दुल्ला की बल्लेबाजी और मुस्ताफिजुर रहमान की शानदार गेंदबाजी ने टीम को दिला दी।
महमूदुल्लाह बने मैन ऑफ द मैच

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 74 रन बनाने वाले महमुद्दुल्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपनी टीम को मुसीबत से निकालकर 249 रनों तक पहुंचाया था। गेंदबाजी में भी महमूदुल्लाह ने मोहम्मद शहजाद को आउट कर अफगानिस्तान के लिए बन रही साझेदारी को तोड़ा था। अवार्ड लेने के बाद महमूदुल्लाह ने कहा
“मुझे लगता है कि आज मौसम काफी गर्म था। हमने अंत में जीत हासिल कर ली और यह काफी सुकून भरी बात है। हमें पता था कि उनके पास कुछ बड़े हिटर बल्लेबाज मौजूद हैं। टीम की जीत में भागेदारी देना हमेशा ख़ुशी देता है। हमें पाकिस्तान को हराने के लिए अपना बेस्ट देना पड़ेगा। वह अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ेगा।”
टीम को मुसीबत से निकाला

बांग्लादेश की टीम एक समय 21 ओवर में 87 रनों पर 5 विकेट खो चुकी थी और टीम के लिए 150 रन बनाना भी मुश्किल दिख रहा था। अफगानिस्तान की गेंदबाजी भी काफी मजबूत है, लेकिन महमूदुल्लाह और टीम में वापसी कर रहे इमरुल कायेस ने छठवें विकेट के लिए 128 रन जोड़कर अपननी टीम को लड़ने की स्थिति में पहुंचा दिया था।
आफताब आलम की गेंद पर आउट होने से पहले महमूदुल्लाह ने 81 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 74 रन बनाये थे। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने टीम के लिए योगदान दिया। 5 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ 17 रन देकर मोहम्मद शहजाद का बहुमूल्य विकेट हासिल किया।
The post Asia Cup 2018, AFGvsBAN: मैन ऑफ द मैच बनने के बाद महमुदुल्लाह ने अफगानिस्तान को हराने की बताई रणनीति appeared first on SportzWiki Hindi.