बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच आज एशिया कप 2018 के ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच खेला गया। इस मैच को 136 रनों के अंतर से जीतकर अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी में पहले स्थान पर रही। आज अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम ने अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आराम दिया।
अफगानी बल्लेबाजों ने दिखाया दम

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम की शुरुआत भले ही खराब रही लेकिन टीम ने अंत में शानदार बल्लेबाजी कर स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इहसानुल्ला जनत (8) दूसरे ही ओवर में डेब्यू मैच खेल रहे अबू हैदर रोनी का शिकार बन गए। इसके बाद भी नियमित अंतराल पर उनके विकेट गिरते रहे लेकिन अंत में बर्थडे बॉय राशिद खान और गुलब्दीन नैब ने 8वें विकेट के लिए 55 गेंदों में 95 रन जोड़कर टीम को 255 रनों तक पहुंचा दिया।

अफगान टीम के लिए हाशमतुल्ला शाहिदी ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाये जबकि राशिद खान ने भी 32 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से शकीब अल हसन ने 4 विकेट लिए जबकि अबू हैदर को 2 और रूबेल हुसैन को 1 विकेट मिला।
बेअसर दिखी बांग्लादेश की बल्लेबाजी

यूएई में 256 का टारगेट कभी आसान नहीं होने वाला था और वह भी अफगानिस्तान जैसी स्पिन अटैक के सामने। बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया और टीम लगत विकेट खोती। शाकिब अल हसन को छोड़कर आर्डर का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।
बांग्लादेश के लिए शाकिब ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाये लेकिन इसमें एक भी बाउंड्री शामिल नहीं थी। उनके अलावा महमूदुल्लाह ने भी 27 रनों की पारी खेली। पूरी बांग्लादेश की टीम 42.1 ओवरों में 119 रनों पर पवेलियन लौट गई।
अफगानिस्तान के लिए गुलब्दीन नैब, मुजीब उर रहमान और राशिद खान 2-2 जबकि मोहम्मद नबी, आफताब आलम और रहमत खान ने 1-1 विकेट चटकाए।
The post Asia Cup 2018: BAGvsAFG: 136 रनों के विशाल अंतर से हरा अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को किया शर्मसार appeared first on SportzWiki Hindi.