भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 का मैच खेला गया। इस मैच में दोनों ही टीमें 252 और 252 रन बना पाई और मैच टाई हो गया। आज भारतीय टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। अफगानिस्तान के कप्तान अफगान असगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारतीय टीम में आज 5 बदलाव किये गए। तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपना वनडे डेब्यू किया। अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी में मोहम्मद शहजाद और मोहम्मद नबी ने शानदार प्रदर्शन किया।
मोहम्मद शहजाद को मिला मैन ऑफ द मैच

भारत के खिलाफ इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला। उन्होंने इस मैच में शानदार 124 रन बनाये थे।
अवार्ड लेने के बाद उन्होंने कहा
“मैं ज्यादा खुश नहीं हूँ, क्योंकि 6 घंटे मैदान पर मेहनत करने के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं निकला, लेकिन टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूँ। हम हमें वापस जाना है और इसलिए मैंने आज आपना गेम खेलने का फैसला किया। मैं गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मैंने एशिया की सबसे बेहतरीन टीम के खिलाफ यह पारी खेली। मैंने इस टूर्नामेंट में अच्छा नहीं खेला लेकिन मुझे ख़ुशी है कि मैंने आज अच्छा खेला।”
शहजाद ने खेली विस्फोटक पारी

अफगानिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाजी करने आए शहजाद ने शुरुआत से ही विस्फोटक रवैया अपना लिया। 12 ओवर में टीम का स्कोर 63 रन था और दूसरे छोड़ पर बल्लेबाज कर रहे सलामी बल्लेबाज जावेद अहमदी ने उसमें 18 गेंदों में 3 रन बनाये थे। शहजाद ने 29वें ओवर में जब 88 गेंदों में अपना शतक पूरा किया उस समय टीम का स्कोर सिर्फ 131 रन ही था।
अपनी 124 रनों की पारी के लिए शहजाद ने 116 गेदें खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 11 चौके और 7 आसमानी छक्के भी निकले। 38वें ओवर में केदार जाधव की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में वह पवेलियन लौट गए।
The post Asia Cup 2018, INDvsAFG: 124 रनों की पारी खेलने का बाद भी नाखुश थे मोहम्मद शहजाद, बताई वजह appeared first on SportzWiki Hindi.