Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup 2018 : बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ सीरीज से बाहर

इंटरनेट डेस्क: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले जा रहे एशिया कप के उद्घाटन मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराकर एशिया कप में जीत के साथ आगाज किया है। लेकिन शनिवार खेले एक पहले मैच में बांग्लादेश टीम को एक जोरदार झटका लगा है। एशिया कप के पहले ही मैच में बांग्लादेश का स्टार ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल को चोट लग गई है। इसलिए बांग्लादेश का ये ओपनर बल्लेबाज अब इस पूरी सीरीज से ही बाहर हो गया है।

Asia Cup 2018 : बांग्लादेश ने पांच बार की चैंपियन को उद्घाटन मैच में रौंदा 137 रनों, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो

बांग्लादेश के इस ओपनर बल्लेबाज के पारी के दूसरे ओवर में चोट लगी। श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की गेंद पर इकबाल पुल शॉट खेलना चाहते थे। लेकिन गेंद सीधे उनके बाएं हाथ की कलाई पर जाकर लग गई और बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन करने के बाद पता चला कि उन्हें कम से कम 6 सप्ताह के लिए क्रिकेट एक्शन से दूर रहना होगा। हालांकि, इकबाल ने एक मजबूत खिलाड़ी होने का सबूत दिया और अस्पताल से पट्टी बंधवाने के बाद श्रीलंका के खिलाफ दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे। वह 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

रेलवे में निम्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रहीम के शानदार शतक की बदौलत बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रनों के विशाल अंतर पहले वनडे मैच में धूल चटाने में कामयाब रही। मुश्फिकुर रहीम ने इस मैच में 144 रन बनाए। रहीन ने इस दौरान 150 गेंदों का सामाना किया और 11 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके बाद बांग्लादेश के 262 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 35.2 ओवरों में 124 रनों पर ऑलआउट हो गई।