इंटरनेट डेस्क। आज एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच आज हांगकांग के खिलाफ खेलेगी। लेकिन इस मुकाबले पर ज्यादा किसी की नजर नही है। लेकिन कल होने वाले एशियाई क्रिकेट के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर सबकी नजर है। साथ ही इन दोनों टीमों के मैचो को दोनों देशों में काफी पसंद किया जाता है। साथ ही आल ही में भारतीय टीम ने भी कहा है की वो इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। इस बार भारत की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहें है। दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबला एक वर्ष से अधिक समय पहले जून 2017 में इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हुआ था।
साथ ही बताया जा रहा है की विराट की अनुपस्थिति में भारत की कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा के पास शानदार मौका है कि वह टीम को चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ जीत दिलाएं। साथ ही अबकी बार नये खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला आज खेला हांग कांग के साथ खेला जाएगा यह भारतीय टीम का पहला मैच है यह मैच आज शाम पांच बजे शुरू होगा और दोनो ही टीमे ग्रुप बी की है। साथ ही दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतना चाहेगी। पाकिस्तान ने पहले ही हांग कांग खेला अपना मुकाबला जीत लिया है। साथ ही पाकिस्तान इस मुकाबले को जीतकर आगे बढ़ना चाहेगी।
भारत और पाकिस्तान की एशिया कप के लिए टीम : -
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, अम्बाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, , कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, दिनेश कार्तिक, खलील अहमद।
पाकिस्तान :
सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), फखर जमां, इमाम उल हक, आसिफ अली, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, शान मसूद, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, मोहम्मद आमिर, शोएब मलिक, जुनैद खान, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी।
Herald