इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में जीत के साथ आगाज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरा मैच भी जीत लिया। भारत का पहला मैच हांगकांग के साथ थाजो भारतीय टीम ने 26 रनों से जीता तो वहीं दूसरा मैच भारत का पाकिस्तान के साथ था,इस मैच में भारतीय टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया।
पाकिस्तान के खिलाफ इस भारतीय बल्लेबाज का हमेशा चलता है बल्ला, देखिए आंकड़े
भारतीय गेंदबाजों ने मैच के शुरूआत में अच्छी बाॅलिंग करते हुए पाकिस्तान की हालत खराब कर दी और पाकिस्तान टीम 162 रन पर ही आल आउट हो गई। इधर भारतीय बल्लेबाजों की अच्छी शुरूआत के चलते भारतीय टीम ने 126 गेंदें शेष रहते हुए आठ विकेट से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
भारतीय टीत की और से भुवनेश्वर कुमार ने तीन, जसप्रीत बुमराह ने दो और केदार जाधव ने तीन विकेट लिए। पाकिस्तान 43.1 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के केवल दो बल्लेबाज बाबर आजम (47) और शोएब मलिक (43) ही योगदान दे पाये।
भारतीयों को निराश कर अब इस टीम की ओर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं मुरली विजय
इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी करते हुए 52 रन की पारी खेली और शिखर धवन ने 46 रन बनाए, इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 86 रन जोड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलायी। दिनेश कार्तिक ने नाबाद 31 रन और अंबाती रायुडु ने भी नाबाद रहते हुए 31 रन की पारी खेल भारत को जीत दिला दी।
आज से ठीक 11 साल पहले युवराज सिंह ने बनाया था ये अनोखा रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे जानकर