Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup 2018 : भारत पाकिस्तान के बीच इस समय खेला जाएगा हाईवोल्टेज मैच, ये हो सकती हैं संभावित टीमें

इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच आज एक बार फिर से एशिया कप में भिड़त होने जा रही है। इस हाईवोल्टेज मुकाबलें में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। क्योंकि भारतीय टीम ने इससे पहले 19 सितंबर को लीग मुकाबलें में 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया था। दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला बहुत अहम है। सुपर फोर का ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। जो भी टीम ये मैच जीतेगी उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। भारत और पाक के बीच शाम 5 बजे से ये हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा ने टीम का शानदार तरीके से प्रयोग किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में इस एशिया कप में भारत ने अभी तक अपने सारे मैच जीते हैं। सुपर फोर से पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराया था। भारतीय टीम ने इस श्रृंखला में अभी तक हांगकांग, पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराने में कामयाब हो चुकी है। भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज इस बड़े टूर्नांमेट में अभी तक शानदार प्रदर्शन कर रहे है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। रोहित शर्मा ने एशिया कप में लगातार अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। इसी के साथ टीम के गेंदबाज भी लय में नजर आ रहे है। बुमराह, रविन्द्र जड़ेजा, केदार जाधव सभी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। आज भारत और पाक के अलावा बांग्लादेश और अफगानिस्तान का मुकाबला होने जा रहा है।

ये हो सकती है दोनों टीमों की संभावित टीम :

भारत की संभावित टीम : रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धौनी, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की संभावित टीम: फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, हैरिस सोहैल, आसिफ अली, शादाब खान, हसन अली, उस्मान खान, मोहम्मद आमिर।