इंटरनेट डेस्क। एशिया कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा बांग्लादेश से भारी रहा है, बात करें इस टूर्नामेंट की तो इसमें अब तक खेले गए मैचों में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं हारा है, हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ उसका मैच टाई हुआ था। आज होने वाले मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा संभालेंगे।
ऑस्ट्रेलिया टीम में पहली बार हुआ ऐसा, सुनने के बाद हैरान रह गए क्रिकेट प्रशंसक
वैसे इस टूर्नामेंट में गजब के उलटफेर भी देखने को मिले है बड़ी टीमों ने जिन भी टीमों को छोटी समझने की भूल की उन्होंने ही टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत पाकिस्तान को हराकर पहले ही जगह बना चुका हैतो वहीं बुधवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रन से हराकर अपना स्थान पक्का कर लिया।
इधर फाइनल से पहले हालांकि बांग्लादेश के लिये अपने प्रमुख खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंता का विषय बना हुआ है। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल हाथ में फ्रैक्चर के कारण पहले ही बाहर हो गये थे और अब आलराउंडर शाकिब अल हसन भी उंगली की चोट की वजह से फाइनल में नहीं खेल पाएंगे।
वेस्टइंडीज सीरीज से पहले विराट कोहली को पास करनी होगी ये परीक्षा
इधर भारतीय टीम भी फाइनल में मजबूत टीम के साथ उतरेगी। कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी शीर्ष क्रम में वापसी करेगी तो जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करेंगे।
टीम इस प्रकार है: भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडु, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मनीष पांडे, सिद्धार्थ कौल, केएल राहुल, दीपक चहर
बांग्लादेशः मसरेफी बिन मुर्तजा (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, लिट्टन कुमार दास, मुशफिकुर रहीम, अरुफुल हक, महमुदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, नजमुल हुसैन शानो, मेहदी हसन मिराज, नजमुल इस्लाम अपू, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबू हैदर रोनी, सौम्या सरकार, मोमिनुल हक, इमुरूल कायेस