Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup 2018 : इस भारतीय खिलाड़ी को मिल सकता हैं 'मैन ऑफ द सीरीज' का खिताब

इंटरनेट डेस्क। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में आज कुछ ही समय बाद भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2018 का फाइनल मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में अजेय रहते हुए कभी की पहुंच गई थी। उसके विपरीत बांग्लादेश की टीम ने एशिया की प्रबल दावेदर दूसरी टीम पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम ने इस ​एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन के कारण ही टीम ने इस एशिया कप में एक भी मैच नहीं हारा। टीम इंडिया अगर बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मैच जीतने में सफल होती है तो भारत 7वीं बार ये एशिया कप जीतने में सफल होगा।

दुबई में आयोजित हो रहे एशिया कप में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा ने अहम मुकाबलों में टीम के लिए उपयोगी पारी खेली है और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। रोहित के साथ ओपनिंग करने आने वाले दूसरे दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने भी इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है।

शिखर धवन ने मौजूदा टूर्नामेंट के 4 मैचों में दो शतकों की मदद से सर्वाधिक 327 रन बनाए हैं। धवन अगर शुक्रवार को फाइनल में 52 रन बना लेते हैं, तो वह किसी एक एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने का सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगें। सनथ जयसूर्या ने 2008 के एशिया कप में 378 रन बनाए थे। शिखर धवन ने इस एशिया कप में शानदार रन बनाए है। इस लिहाज से भारत का ये बल्लेबाज मैन आॅफ द सीरीज चुना जा सकता है। शिखर धवन ने इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 6 कैच भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।