इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच आज एक बार फिर से एशिया कप में भिड़त होने जा रही है। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी आज रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर सकते है। तो आइए नजर डालिए उन भारतीय खिलाड़ियों पर जो आज एशिया कप के वनडे मुकाबलें में बना सकते है ये अनोखे रिकॉर्ड...
Asia Cup 2018 : भारत पाकिस्तान के बीच इस समय खेला जाएगा हाईवोल्टेज मैच, ये हो सकती हैं संभावित टीमें
भुवनेश्वर कुमार : 28 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को अपने वनडे करियर में विकेटों का शतक लगाने के लिए 4 विकेट चाहिए। भुवनेश्वर कुमार के अभी तक वनडे में 96 विकेट है। अगर भुवनेश्वर कुमार आज के मैच में चार विकेट ले लेते है तो वनडे में विकटो का शतक लगा देगें।
पुलिस विभाग में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, तुरंत करें आवेदन
युजवेन्द्र चहल : भारतीय टीम के युवा स्पिन गेंदबाज चहल ने अपनी फिरकी गेंदों से कई दिग्गज बल्लेबाजों को नचाया। चहल वनडे इंटरनेशनल करियर में विकेटों की फिफ्टी लगाने के करीब है। चहल ने अब तक वनडे में 48 विकेट लिए है। चहल दो विकेट ले लेते है तो अपने वनडे में 50 विकेट पूरे कर लेगें।
रोहित शर्मा : भारतीय टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा के लिए एशिया कप अभी तक शानदार रहा है। रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ अगर इस मैच में 94 रन बना लेते है। तो वह वनडे में 7000 रन का आंकड़ा छु सकते है। रोहित शर्मा यह उपलब्धि हासिल करने वाले 9वें भारतीय होंगे।