Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup 2018: भारतीय क्रिकेट टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने रचा इतिहास

इंटरनेट डेस्क:इन दिनों Asia Cup 2018 का दबदबा बहुत ही जोरों से चल रहा है। इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एशिया कप में शानदार वापसी की है। संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे एशिया कप 2018 में धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस अनोखे काम की वजह से एक फिर शिखर धवन ने अपना नाम इतिहास में शामिल कर लिया।

यहां देखें, भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट, वनडे और टी-20 मैच सीरीज का शेड्यूल


शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ धवन ने बल्ले के साथ ही फील्डिंग से भी धमाल मचाया। उन्होंने मैच के दौरान चार कैच भी पकड़े। इस दौरान धवन ने नज़मुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान का कैच लेकर सातवें भारतीय बने जिन्होंने एक वनडे पारी में चार कैच लिए हो।

शिखर धवन ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे हैरान

इससे पहले इस सूची में सुनील गावस्कर (शारजाह में बनाम पाकिस्तान, 1985), मोहम्मद अज़हरुद्दीन (टोरंटो में बनाम पाकिस्तान, 1997), सचिन तेंदुलकर (ढाका में बनाम पाकिस्तान, 1998), राहुल द्रविड़ (टोरंटो में बनाम वेस्टइंडीज, 1999), मोहम्मद कैफ (जोहान्सबर्ग में बनाम श्रीलंका, 2003) और वीवीएस लक्ष्मण (पर्थ में बनाम जिम्बाब्वे, 2004) शामिल है।

एशिया कप: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से दी मात, ये खिलाड़ी रहा स्टार


ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्सके नाम है, जिन्होंने 1993 में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय पारी में 5 कैच पकड़े थे।

एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से दी मात, सर जडेजा ने किया धमाका



Herald