इंटरनेट डेस्क। एशिया कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज दुबई के इंटरनेशनल मैदान में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने दुबई में खेले जा रहे है इस एशिया में अभी तक कोई भी मैच नहीं हारा है, हालांकि एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारत को ड्रा खेलना पड़ा। भारतीय टीम अगर बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मैच जीतने में सफल होती है तो भारत 7वीं बार ये एशिया कप जीतने में सफल होगा।
एशिया कप में भारतीय टीम की गेंदबाजी व बल्लेबाजी शानदार रही है। टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने कई अहम मुकाबलों में टीम शानदार शुरूआत दी है और टीम को इस सीरीज में अभी तक अजेय रहने में अहम योगदान दिया है। भारत का गब्बर बल्लेबाज यानी कि शिखर धवन आज बांग्लादेश के खिलाफ ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है।
टीम इंडिया के 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने मौजूदा टूर्नामेंट के 4 मैचों में दो शतकों की मदद से सर्वाधिक 327 रन बनाए हैं। धवन अगर शुक्रवार को फाइनल में 52 रन बना लेते हैं, तो वह किसी एक एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने का सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगें। श्रीलंका के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने पाकिस्तान में खेले गए 2008 के एशिया कप में 378 रन बनाए थे। जयसूर्या ने इस दौरान इस सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया था। अब देखना होगा कि एशिया कप के फाइनल में धवन ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर पाएंगे या नही।