इंटरनेट डेस्क। भारत के खिलाफ आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद और मोहमद नबी के अलावा कोई भी खिलाड़ी ज्यादा कुछ कमाल नही दिखा पाया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद (124 रनों) की शानदार पारी और मोहमद नबी (64) की पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने एशिया कप टूर्नामेंट के अपने आखरी मुकाबले में भारत को 8 विकेट खोकर 253 रनों का लक्ष्य दिया है। साथ ही आज भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी विश्राम दिया है उनकी जगह आज महेंद्र सिंह धोनी को आज के मैच में कप्तानी दी गयी है।
आज भारतीय टीम काफी कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। भारतीय टीम ने आज अपने कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया है। अफगानिस्तान की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शहजाद शतकीय पारी खेली साथ ही उन्होंने टीम के लिए 124 रन का योगदान दिया। 124 रन पर केदार जाधव ने मोहम्मद शहजाद का विकेट लिया। साथ ही सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद और जावेद अहमदी ने पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की।
इसके अलावा भारत की ओर से रवीन्द्र जडेजा को तीन विकेट मिले तो वहीं कुलदीप यादव ने दो विकेट अपने नाम किए जबकि दिपक चाहर,केदार जाधव तेज गेंदबाज खलील अहमद के नाम एक-एक विकेट रहा। वहीं और सिद्धार्थ कौल को बिना विकेट के ही संतुष्ट रहना पड़ा। साथ ही आज के मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, और जसप्रीत बुमराह को फाइनल मैच के लिए आराम दिया गया है। उनकी जगहलोकेश राहुल, मनीष पांडे, दिपक चाहर, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद को टीम में जगह मिली है।
Herald