Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup: भारत-पाक मैच आज, क्रिकेट फैंस को है शाम 5 बजे का इंतेजार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर मुकाबला होने जा रहा है. इसमें चौंकने की जरूरत नहीं है. यह मुकाबला बॉर्डर वाला नहीं है. लेकिन उससे कम भी नहीं है. दोनों देश एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भिड़ने वाले हैं. अभी से पूरे देश के खेल प्रेमी ही नहीं, बल्कि बाकी लोगों में भी गजब का उत्साह है.

बता दें कि एशिया कप में आज शाम पांच बजे से भारत-पाकिस्तान में मुकाबला होगा. टीम इंडिया का टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरे दिन मैच है. आठ साल बाद ऐसा हो रहा है, जब भारतीय टीम लगातार दो दिनों में दो वनडे खेलेगी. इससे पहले उसने 2010 में 10 और 11 जनवरी को श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दो दिन में दो मुकाबले खेले थे. तीन देशों के उस टूर्नामेंट में भारत ने वे दोनों ही मुकाबले जीते थे. उसने 10 जनवरी को श्रीलंका को आठ विकेट और अगले दिन बांग्लादेश को छह विकेट से हराया.

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी जबकि पाकिस्तान भी अपना दूसरा मुक़ाबला खेलेगा. दोनों टीमें अगले राउंड में जगह बना चुकी हैं.

भारत ने हांगकांग को 26 रनों से मात दी थी वहीं पाकिस्तान ने उसे (हांगकांग को) 8 विकेट से हराया था. दुबई में यह मुकाबला शाम 5 बजे से शुरू होगा.

 

The post Asia Cup: भारत-पाक मैच आज, क्रिकेट फैंस को है शाम 5 बजे का इंतेजार appeared first on Live Cities.